बजट 2024 में Defence Sector को मिला ₹6,21,940 करोड़ का आवंटन, इन कंपनियों को होगा गजब का फायदा

Budget 2024 : इस साल सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक बजट पेश किया है। इससे देश की तीनों सेनाओं को मजबूती मिलेगी और साथ ही पूर्व सैनिकों को भी लाभ मिलेगा। पिछले साल के मुकाबले यह बजट तकरीबन 3.4% अधिक है। डिफेंस सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए इस बार 621940 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है।

इस साल 2024-25 के आम बजट में सरकार ने रक्षा मंत्रालय के लिए अब तक का सबसे अधिक 6 लाख 21 हज़ार 940 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह टोटल बजट का 12.9% है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे सशस्त्र बलों की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के लिए सबसे अधिक बजट पेश होने पर डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयर्स में भी भारी उछाल देखा गया है।

भारतीय रक्षा बजट के चार हिस्से

रक्षा बजट को चार भागों में बांटा गया है जिसमें पहला पार्ट सिविल का है, दूसरा पार्ट रेवेन्यू, तीसरा पार्ट कैपिटल एक्सपेंडिचर और चौथा पेंशन है।

सिविल से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, ट्रिब्यूनल के साथ-साथ सड़क तथा अन्य डेवलपमेंट के काम के लिए 25963 करोड़ रुपए रखे गए हैं। रेवेन्यू बजट से डिफेंस सेक्टर में सैलरी बांटी जाती है जिसके लिए 282772 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

कैपिटल एक्सपेंडिचर से हथियार तथा अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाते हैं और इसके लिए 172000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। आखिरी हिस्सा पेंशन का है जिसके लिए 141205 करोड़ रुपए का बजट है।

ये भी पढ़ें: SBI म्यूचुअल फंड ने इस मल्टीबैगर Finance कंपनी के खरीदे 10 लाख शेयर्स, एक्सपर्ट ने बढ़ाया प्राइस टारगेट

देश की सेना बनेगी मजबूत और आत्मनिर्भर

किसी भी देश की सेना की सबसे बड़ी ताकत उसके फाइटर प्लेन, उसके हथियार और गोला बारूद होते हैं। रक्षा बजट में हथियार और उपकरण खरीदने के लिए 172000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इन पैसों से देश के लिए एरो-इंजन उपकरण और एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे। इसके अलावा हैवी और मीडियम व्हीकल गोला बारूद तथा अन्य हथियार खरीदे जाएंगे।

इस मे कुछ अन्य तकनीकी उपकरण भी शामिल किए जाएंगे। इन सब का मकसद भारत की सेना को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए मशीन लर्निंग क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक जैसे क्षेत्रों में भी रिसर्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें: HAL के साथ मिलकर भारत और रशिया में हुई डील, बनाएंगे Su-30MKI विध्वंसक विमान, HAL के शेयरों में दिखेगा उछाल

रक्षा मंत्री ने जताया वित्त मंत्री का आभार

इस बार रक्षा मंत्रालय को बजट में सबसे अधिक हिस्सा मिला है यानी कि बजट का 12.9% इस बार रक्षा मंत्रालय को आवंटित हुआ है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट का स्वागत किया है। इसके लिए राजनाथ सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताने के लिए ट्विटर पर पोस्ट भी किया है।

Rajnath Singh on Defence Sector Budget

ये भी पढ़ें: इस Renewable Energy कंपनी को 800 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए मिले 2 बड़े आर्डर, स्टॉक में दिखेगा छलांग

डिफेंस सेक्टर की इन कंपनियों को होगा फायदा

मंगलवार को बजट पेश होने के बाद डिफेंस सेक्टर की कंपनियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इस बार के बजट में सबसे अधिक यानी 12.9% का हिस्सा डिफेंस सेक्टर को Allot हुआ है। जिसके चलते डिफेंस सेक्टर की कंपनियों को फायदा होगा। जिससे उनके शेयर्स में तेजी देखने को मिल सकती है। इनमे Garden Reach, Mazagon Dock Shipbuilders, Cochin Shipyard, HAL जैसी कंपनियां शामिल है।

Disclaimer: MoneyJournal.in पर पब्लिश किया गया हर एक आर्टिकल/सामाग्री केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य से है। हम SEBI से प्रमाणित वित्तीय सलाहकार नही हैं। MoneyJounal वेबसाइट और इसके किसी भी सोशल मीडिया पेज, ग्रुप और चैनल में निवेश और वित्तीय सलाह जैसी सेवाएं नहीं दिया जाता है। किसी भी निवेश और उसमें मिले लाभ या नुकसान के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। ध्यान रहे कि शेयर बाजार सदैव एक जोखिम भरा निवेश होता है। अतः किसी भी निवेश से पहले एक सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना अनिवार्य समझें।

Leave a Comment